Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज विधायक को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

तरबगंज गोंडा।शनिवार को शिक्षक संघ ने  मुख्यमंत्री के नाम एक संबोधित ज्ञापन तरबगंज विधायक तरबगंज प्रेम नरायण पाण्डेय को  वित्त लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग के पद पर स्थाई नियुक्ति हेतु एक मांगपत्र राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोंडा के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिया गया।

मांग पत्र का संज्ञान लेते हुए विधायक जी द्वारा  तत्काल जिला अधिकारी से फोन पर  वार्ता की गई तथा अगले सप्ताह सोमवार को  मुख्यमंत्री महोदय से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या का स्थाई समाधान कराने हेतु आश्वासन दिया गया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से रन फॉर यूनिटी मार्च  कार्यक्रम  की ऐतिहासिक सफलता के लिए अंग वस्त्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनुज शुक्ला, जिला संयुक्त महामंत्री आनन्द प्रताप सिंह,जिला मंत्री सुनील कुमार पाण्डेय,ब्लॉक तरबगंज के अध्यक्ष अभिषेक कुमार तिवारी,मंत्री सत्येन्द्र सिंह,ब्लॉक बेलसर के मंत्री मनोज कुमार शुक्ला,उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाण्डेय,महेश कुमार शुक्ला,ब्लॉक तरबगंज के उपाध्यक्ष,विंदु बाला, शिव मूर्ति शुक्ला,कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, संगठन मंत्री राजेश तिवारी,मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार,ब्लॉक बेलसर के संयुक्त मंत्री श्याम जी मिश्र ,अवनीश तिवारी,मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश जायसवाल,संजय मौर्या,सुशील आर्य, भुवन भास्कर शुक्ला,भोला नाथ यादव , सौरभ सोनी ,ब्लॉक तरबगंज के संयोजक अवनीश कुमार पाण्डेय, बबिता चतुर्वेदी,भोला प्रसाद पाण्डेय, आदि सम्मानित शिक्षक साथी उपस्थित रहें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे