एकलव्य पाठक
ईसानगर-खीरी:उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है,एक तरफ जहां वन विभाग पिंजड़े लगाकर तेंदुओं को कैदकर जंगलों में छोड़ रहा है,वही दूसरी ओर आये दिन नित नई घटना को अंजाम देकर तेंदुए इलाके मे मासूमो को अपना शिकार बनाकर दहशत फैलाये हुए है। इसी क्रम में गुरुवार की रात घर के बाहर खोखे पर पर बैठी 10 वर्षीय मासूम बालिका पर हमला कर तेंदुए ने गम्भीर रूप से घायल कर दिया,जिसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवाया जा रहा है।
ईसानगर क्षेत्र के लखनी पुरवा मजरा मिलिक निवासी कंधई की 10 वर्षीय बेटी निशा गुरुवार को रात अपने घर के बाहर रखे खोखे पर बैठी थी,तभी खेतो से निकलकर आये तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिसको देख परिवारीजनो ने शोर मचाकर किसी तरफ निशा को तेंदुए से आजाद करवाकर आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत गभीर देख डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। वही मिलिक गांव सहित क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में विचरण कर रहे तेदुओं के द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष पवन पाठक ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाकर जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर पुनः इस तरफ से किसी मासूम पर तेंदुए या बाघ द्वारा हमला हुआ तो वह वन विभाग के खिलाफ़ धरने पर बैठ कर आंदोलन को बाध्य होंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ