अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम बायभीट में बजाज एनर्जी ने जागरूकता चौपाल एवं विद्यालय संगोष्ठी का आयोजन किया ।
13 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत बजाज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम बायभीट में ऊर्जा संरक्षण को लेकर एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बिजली बचाने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। इससे पूर्व ग्राम बायभीट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु मोहन श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
बजाज एनर्जी के इकाई प्रमुख समीर सावंत ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से आह्वान किया कि भविष्य में संभावित ऊर्जा संकट से बचने के लिए अभी से ऊर्जा संरक्षण और बिजली संचय को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज पूरी दुनिया इस विषय पर गंभीरता से चिंतन कर रही है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बजाज एनर्जी में मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक प्रमोद त्रिपाठी, कार्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग के सहायक महाप्रबंधक के.पी. सिंह, प्रबंधक (प्रशासन) वैभव सिंह, इंजीनियर सुनील यादव, वैभव गौरव सिंह, नीरज श्रीवास्तव सहित बजाज एनर्जी के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बजाज एनर्जी द्वारा ग्रामीणों को एलईडी बल्बों का वितरण भी किया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ