अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को तड़वा गांव में लगी आग पर सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । एसएसबी द्वारा त्वरित कार्रवाई के चलते किसी भी प्रकार कोई जनहानि नहीं होने पाई ।
21 फरवरी को 09 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बलरामपुर ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय देते हुए तड़वा गांव (जरवा-तुलसीपुर रोड) में हुई आगजनी घटना को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया। लगभग 10:15 बजे स्थानीय निवासियों द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार, गांव में स्थित एक झोपड़ी में संचालित होटल के अंदर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही, 09वीं बटालियन ई समवाय कोइलाबास की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को तुरंत रवाना किया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के पूर्ण सहयोग से आग पर काबू पा लिया। इस घटना में होटल संरचना पूर्णतः जलकर खाक हो गई, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई, जो SSB की त्वरित प्रतिक्रिया का प्रत्यक्ष प्रमाण है।प्रारंभिक जांच में आग का मुख्य कारण चूल्हा भट्टी से निकले चिंगारी को बताया गया है। होटल संचालक का नाम मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मद अजीम, निवासी ग्राम तड़वा, पोस्ट एवं थाना जरवा है । सशस्त्र सीमा बल सीमा क्षेत्रों में न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि आपदा प्रबंधन एवं सामुदायिक सहायता में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर सिद्ध किया कि एसएसबी और स्थानीय समुदाय का संयुक्त प्रयास किसी भी संकट को न्यूनतम नुकसान के साथ संभाल सकता है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ