अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर विधानसभा से विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने रविवार को अपने क्षेत्र के मथुरा चौधरी डीह मार्ग पर बन रायपुर का निरीक्षण किया । उन्होंने पुल में प्रयुक्त सामग्री की जांच की तथा मानक के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण निर्माण समय से पूरा करने का निर्देश दिया ।
12 अप्रैल को विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कोड़री मथुरा चौधरी डीह मार्ग पर दरगाह के पास बन रहे कलवर्ट पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि पुल की गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिकायत स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस पुल से पानी का बहुत तेज प्रवाह रहता है, इसलिए किसी प्रकार की कमी घातक सिद्ध होगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को उन्होंने मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता जन्मेजय सिंह, जगदीश पासवान, तरुण तिवारी व भारत शुक्ला सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ