अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर की छात्रा तनु सोनी ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की राज्य स्तरीय प्रवीणता सूची में डिग्री स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गायत्री परिवार के सथ-साथ जिले का मान बढ़ाया है ।
गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 12 अप्रैल को मिली जानकारी के अनुसार भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ अयोध्या में शान्तिकुंज प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के राष्ट्रीय समन्वयक रामजस तिवारी तथा अयोध्या जोन प्रभारी देशबन्धु तिवारी के निर्देशन में देव पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। गायत्री परिवार मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश से सात लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कक्षा 5 से डिग्री स्तर तक राज्य स्तरीय प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले 30 मेधावियों में जनपद बलरामपुर की डिग्री स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले के साथ साथ गायत्री परिवार का मान बढाया।
शान्तिकुंज प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के राष्ट्रीय समन्वयक राम जस तिवारी ने सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए महापुरुषों के आदर्श को जीवन में अपनाने में अच्छे संस्कार को जीवन में उतारने की बात कही। गायत्री परिवार अयोध्या जोन प्रभारी देशबन्धु तिवारी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हुए शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माण की धुरी है, उन्होंने कहा कि अध्यापक युग निर्माता, छात्र राष्ट के भाग्य विधाता है। इसके बाद सभी मेधावियों का शान्तिकुंज प्रतिनिधि व अयोध्या जोन प्रभारी द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व साहित्य भेट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद बलरामपुर की डिग्री स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तनु सोनी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व साहित्य भेट कर सम्मान किया गया साथ ही साथ उसके अभिभावक चन्द्र शेखर सोनी, एम एल के पीजी कालेज के मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ स्वदेश भट्ट, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के वरिष्ठ दिलीप कुमार श्रीवास्तव व भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बलरामपुर सचिव शिव कुमार कश्यप को गायत्री मंत्र दुपट्टा, गायत्री मंत्र पट्टिका व साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शान्तिपाठ के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद बलरामपुर से दिलीप कुमार श्रीवास्तव, शिवकुमार कश्यप, सुनील वर्मा, एम एल के पीजी कालेज मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डा स्वदेश भट्ट सम्मिलित हुए।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ