अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विकास खंड सदर बलरामपुर क्षेत्र के बुध नगर बाजार में जेष्ठ मास के तीसरे तथा पुरुषोत्तम मास के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर भंडारा आयोजित किया गया।
19 मई को मंडल देहात 71 क्षेत्र के अंतर्गत बुद्ध नगर बाजार में ज्येष्ठ माह के तीसरे एवं पुरुषोत्तम मास के प्रथम मंगलवार के शुभ अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाठक, मंडल उपाध्यक्ष पंडित भानु तिवारी, मंडल मंत्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मंडल मंत्री राम किशुन चौधरी ने बजरंगबली का पूजन अर्चन करने के उपरांत प्रसाद वितरण करके भंडारे का शुभारंभ किया । कार्यक्रम सफलता में भंडारे के आयोजक भाजपा के युवा नेता बलराम मौर्या के साथ राजन तिवारी, घनश्याम पाठक, दीपू पाठक, अमेरिका प्रसाद मौर्य व सुधीर यादव सहित तमाम कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ