Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में मंगलवार को मातृ दिवस और मिनी स्पोर्ट डे के पूर्व भाषण व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
19 मई को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी के नेतृत्व में तथा उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय व उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी की संरक्षता में ‘‘मातृ दिवस एवं मिनी स्पोर्ट दिवस‘‘ के पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के मध्य हाउस वाइज भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मातृत्व, परिवार एवं संस्कारों के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के आधार पर टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गांधी हाउस द्वितीय, आजाद हाउस तृतीय एवं सुभाष हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। इसी क्रम में मिनी स्पोर्ट डे के पूर्व विद्यालय प्रांगण में कक्षा 11 एवं 12 के छात्र छात्राओं के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉज बॉल प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्रों में अनुज, शोभित, सूर्यास, विष्णु, उत्कर्ष, उमंग, समीर, आदर्श, सौर्य, उमेश एवं आदित्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन टीम भावना एवं खेल कौशल का शानदार परिचय दिया ।इसके अतिरिक्त छात्र.छात्राओं के मध्य लूडो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्र वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम गांधी हाउस द्वितीय सुभाष हाउस तृतीय एवं आजाद हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा। वहीं छात्राओं की टीम में सुभाष हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आजाद हाउस द्वितीय, टैगोर हाउस तृतीय एवं गांधी हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा। चेस प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम तथा शौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी रणनीतिक क्षमता का परिचय दिया। अंत में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ एमपी तिवारी ने सभी विजेता छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ.साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, खेल भावना एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना था। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य सहित अध्यापक अध्यापिकाओं में उर्वशी शुक्ला, अभिषेक जायसवाल, विजय शंकर, विद्यालय हॉकी कोच रश्मि सिंह, विद्यालय बॉक्सिंग कोच अमित राना, किरन मिश्रा व लता श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय परिवार के सहयोग एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से सम्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे