अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में उप संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार व उनकी टीम द्वारा कार ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनिंग वाहन को सीज किया गया । अभियान में 56 वाहनों का चालान कर 107000 रुपए का जुर्माना भी किया गया ।
19 मई को अनाधिकृत वाहन संचालन के विरुद्ध चलाये जाने वाले अभियान के अंतर्गत बलरामपुर उतरौला मार्ग पर मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए प्रयुक्त होने वाली अवैध वाहन को सीज किया गया । साथ ही साथ दो माल वाहन ओवरलोड पाए जाने पर तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के 56 चालान कर 107000 रुपए ( एक लाख सात हजार रुपए ) का जुर्माना किया गया । अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ