अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के महारानी देवेंद्र कुंवरि बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व छात्राओं को तैयारी के लिए योग गुरु वीरेंद्र विक्रम सिंह योग शिविर आयोजित किया गया ।
18 मई को एमडीके बालिका इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व तैयारी के लिए छात्राओं को योग सिखाया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना पाण्डेय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ 21 जून 2015 को संपूर्ण विश्व में मनाया गया। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से हमारे विद्यालय में डॉक्टर वीरेंद्र विक्रम सिंह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर जनपद बलरामपुर अपने अद्भुत योग के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं, अध्यापिकाओं व कर्मचारियों को विभिन्न योग साधनाओं के विषय में जानकारी देते हैं । इसी क्रम में सोमवार को योग गुरु द्वारा योग को करके भी बताया गया। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन शैली में नियमित रूप से प्रयोग करना चाहिए जिससे मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहे । प्रधानाचार्या साधना पांडे जी ने बताया कि करो योग रहो निरोग से ही स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने डॉ वीरेंद्र सिंह के इस सराहनीय योग कार्यक्रम में उनका आभार व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ