Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस कार्यक्रम

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मातृ दिवस मनाया गया । मातृ दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
20 मई को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘मातृ दिवस‘‘ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एमपी तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, प्रकृति तिवारी व अंशिका तिवारी तथा उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय ने मुख्य अतिथि मृदुला आनंद जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर, विशिष्ट अतिथि रीना रंजन, ललिता तिवारी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सीमा सक्सेना बलरामपुर को बैज लगाकर एवं पुष्पों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
तत्पश्चात् आयी हुयी समस्त सम्मानित अतिथियों में नीतू मिश्रा छात्र अंश मिश्रा की माताजी, शालिनी गुप्ता छात्र सूर्यांश गुप्ता की माताजी, प्रीती श्रीवास्तव छात्रा अंशिका श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी छात्र आलोक तिवारी की माताजी, तुलिका दीक्षित, संवेदना सिंह श्रेयस की माताजी एवं सम्मानित अतिथि में पत्रकार अखिलेश्वर तिवारी ऑडिटर जन एक्सप्रेस, लोहिया क्रांति, लाइव टूडे, इंडिया टीवी बलरामपुर को बैज लगाकर एवं पुष्पों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया । विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक के  साथ मुख्य अतिथि व सम्मानित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करके द्धीप प्रज्जवलित किया। विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि व सम्मानित अतिथियों को रोली टीका, पुष्प वर्षा, आरती, दही व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। तत्पश्चात् अदिती, सादमा ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। 
 प्रबन्ध निदेशक नें छात्र-छात्राओं को बताया कि सर्वप्रथम मदर्स डे यानि मातृ दिवस की शुरूआत अमेरिकी प्रेसीडेंट बुडरों विल्सन ने सन् 1914 को एक कानून पास किया था कि हर वर्ष मई के दूसरे रविवार को मातृ दिवस पूरे विश्व में मनाया जायेगा। मातृ दिवस के दिन माता को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। एक मां का आंचल अपनी सन्तान के लिए कभी छोटा नही पड़ता मां का प्रेम अपनी सन्तान के लिए इतना गहरा एवं अटूट होता है कि मां अपने बच्चे की खुशी के लिए दुनिया से लड़ सकती है। शास्त्रों मे ऐसा कहा गया है कि एक बच्चा के लिए मां का प्यार सभी रिश्तों से 9 महीने का प्यार अधिक होता है। एक माँ का हमारे जीवन मे बहुत बड़ा महत्व है, एक माँ के बिना दुनिया अधूरी है । सांस्कृति कार्यक्रम के अन्तर्गत समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन, रैम्प वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृति कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम कक्षा-1 समूह नृत्य गीत-‘‘जब सर पर हाथ फेरे‘‘ नामक गीत पर आराध्या, आयुशी, श्रुतिका, सानवी, रूद्र एवं अर्थव, कक्षा-2 समूह नृत्य गीत जनम-जनम तू ही मेरे पास माँ नामक गीत पर अनुज्ञा, रीत, तेजस, मानस, कृतिका एवं शिल्पी, कक्षा-3 समूह नृत्य गीत तू कितनी अच्छी है नामक गीत पर काव्या, आयुष्मान, सानवी, आर्यन, आतिफ, सरवानी, युवराज, दैविक, सिया एवं आरव कक्षा-4 समूह नृत्य गीत माँ देखी जब से दुनिया नामक गीत पर मोहनी, प्रज्ञा, आस्था, अक्षत, दिशा, अभिषेक, इशिका, आंकाक्षा, सौम्या, सिद्ध एवं साम्भवी कक्षा-5 के द्वारा समूह नृत्य गीत-पहले तेरा नाम आये नामक गीत पर आशी, आव्या, श्रृष्टि, कोमल, मिष्ठी, आराध्या, आस्था, अवन्तिका एवं श्रेया कक्षा-6 के द्वारा समूह नृत्य-गीत-मेरी प्यारी अम्मी नामक गीत पर मरियम, आकृति, आन्या, सिमर, श्रेया, रिया, उपासना एवं आशी ने बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा-6 एवं 7 के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गायन गीत-लुका छुपी नामक गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही नैन्सी वर्मा द्वारा एकल गायन गीत-माँ मुझे आँचल में छुपा लें तथा हादिया की माता द्वारा एकल गायन गीत-अफसाना कह रही हूँ नामक गीत पर बहुत ही सुन्दर गीत गाया। इसी क्रम में कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं द्वारा युगल नृत्य गीत-तेरी उंगली पकड़ के चला एवं एडविका की माताजी द्वारा युगल नृत्य पर बहुत सुन्दर नृत्य का प्रदर्शन किया गया जिससे दर्शकों की तालियों की गडगडाहट से पूरा हाल गूँज उठा। नर्सरी से युकेजी तक के छात्र-छात्राओं की माताओं द्वारा म्यूजिकल चेयर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शास्वत की माताजी प्रथम, अनन्या की माताजी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम पेपर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता टीम में सर्वग्य की माताजी, मरियम की माताजी, अर्जुन की माताजी, मानस की माताजी, सानवी की माताजी रहीं। जिसमें सभी माताओं ने खूब लुफ्त उठाया। छात्र-छात्राओं की माताओं द्वारा द्वारा बहुत ही सुन्दर रैम्प वॉक प्रस्तुत हुआ, जिसमें काव्या, मानस, अर्जुन, हर्षिता, अभीख, अदविका, चित्रांश, अयुष्मान, जियान, हादिया, शाश्वत तथा सुशांत की माताओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रांगण में सावर डांस तथा बाथ टब की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चे, सावर डांस में नृत्य किया एवं बाथ टब मे एक साथ स्नान करते हुए खूब मस्ती किया। जिसमें आयी माताओं ने अपने-अपने बच्चों को देखकर बहुत खुश हुई। प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, प्रकृति तिवारी व अंशिका तिवारी तथा उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय ने आये हुए मुख्य अतिथि तथा सम्मानित अतिथियों को केक खिलाकर तथा उपहार देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक उपस्थित होकर मातृ दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे