Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वीडियो 

शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ |भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सिटी मंडल अध्यक्ष आलोक गर्ग की अध्यक्षता में व विनोद शास्त्री के संचालन में संपन्न हुई | बैठक में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा मौजूद रहे |मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद  भाजपा किसान मोर्चा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने  कहा नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है छीनने के लिए नहीं | उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष अभियान प्रभारी एवं कार्यकर्ता सभी मंडलों सेक्टरों में अभियान बनाकर विपक्षियों की साजिश का पर्दाफाश करने का आह्वान किया | उन्होंने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए बनी है यह बिल पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पीड़ित अल्पसंख्यकों शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है भारत के अल्पसंख्यक की नागरिकता छीनने के लिए नहीं यह बिल मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है मोदी सरकार सभी भारतीय नागरिकों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है । संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सिटी मंडल अध्यक्ष आलोक गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में 6 माह के अंदर ही तीन तलाक, धारा 370 35ए, राम जन्मभूमि, नागरिकता संशोधन कानून पर जिस प्रकार अपनी राजनीतिक कौशल का परिचय दिया है |उन्होंने कहा कि विपक्षी दल वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित होकर जिस तरह अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भ्रांति फैला कर उनको भड़काने व गुमराह करने का काम कर रहे हैं यह अत्यंत निंदनीय है |संगोष्ठी में प्रमुख रूप से सेक्टर संयोजक आशुतोष त्रिपाठी ,सेक्टर संयोजक विनोद शास्त्री, सेक्टर संयोजक अरविंद विश्वकर्मा ,सेक्टर संयोजक दुर्गेश वर्मा ,सेक्टर संयोजक  अतुल शुक्ला ,सेक्टर संयोजक सूरत कसेरा, विकल्प पांडेय ,मोहम्मद वसीम ,मनोज शुक्ला ,विकास ओझा ,शिव बहादुर शर्मा ,पीयूष सहित आदि मौजूद  रहे |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे