Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए पालिका प्रशासन ने टेके घुटने


चुने हुए जनप्रतिनिधियों के पतियों की मनमानी से आक्रोशित हैं नगर पालिका परिषद कर्मी
शिवेश शुक्ला
बस्ती :नगर पालिका परिषद बस्ती में सभासद पति और चेयरमैन पति की मनमानी से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है |
चुने हुए जनप्रतिनिधियों को रिमोट से इस्तेमाल करने वाले तथाकथित पतियों के खिलाफ नपाप कर्मचारी मुखर होने लगे हैं | शुक्रवार 14 फरवरी को एक सभासद पति के  द्वारा जबरन जन्म-मृत्यु का पटल देखने वाले कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के बाद पालिका कर्मचारियों में उबाल आ गया | आनन-फानन में आपात बैठक कर समूचे कर्मचारियों ने मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की पहले चेतावनी दी और इसके लिए बाकायदा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद और चेयरमैन नगर पालिका परिषद को चेतावनी भरा पत्र लिखकर कहा कि अगर सभासद और चेयरमैन पति की मनमानी बंद नहीं हुई तो नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे|
सभासद पति की बदसलूकी के खिलाफ पालिका के कर्मचारियों ने एक साथ लामबंद होकर शनिवार को जैसे ही धरना शुरू किया कि पालिका प्रशासन ने  कर्मचारियों की एकजुटता के आगे घुटने टेक दिया|

काफी मान मनोबल के बाद पालिका के कर्मचारी आंदोलन से पीछे हटे लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नगर पालिका परिषद में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों का हस्तक्षेप बंद नहीं हुआ तो वे आर पार की लड़ाई लड़ेंगे और इसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी | इस दौरान नगरपालिका कर्मी अब्दुल रज्जाक, ओमप्रकाश, विद्यावती, अमरजीत सिंह, महेंद्र पाठक ,उदय भान सिंह, विनीता, दिलीप कुमार, प्रदीप पांडे, फूला देवी, रीता ,फूलचंद, श्रीराम, बृजेश, अशोक कुमार आदि तमाम पालिका कर्मी मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे