Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हमीरपुर से भटक कर आयी महिला को अयोध्या पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द


 वासुदेव यादव
अयोध्या। सुबह घर से अपनी देवरानी के साथ सब्जी लेने निकली जनपद हमीरपुर की महिला भटकर देर रात को जनपद अयोध्या के थाना पटरंगा के मवई चौराहा पर पहुच गयी थी। गत 6 अप्रैल को थाना पटरंगा के रात्रि गस्त पर निकले उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने महिला के परिजनों से मोबाइल कर संपर्क करके इसकी सूचना दिया। महिला को रात भर महिला सिपाही रेनू वर्मा की देखरेख में थाना पटरंगा के हाइवे चौकी पर रखा गया। समाजसेवी व एक्टिव हीरो दारोगा रणजीत यादव ने सुबह उस महिला को उनके भाईयों रामनारायण और शिव नारायण के आने पर सकुशल सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष पटरंगा संतोष सिंह ने अपने अधीनस्थों के इस मानवीय कार्य की प्रसंशा किया। महिला के परिजनों ने थाना पटरंगा के मित्र पुलिस की सराहना किया और अयोध्या पुलिस को धन्यवाद कहा।समाजसेवी दरोगा रणजीत यादव अपनी ड्यूटी से समय निकालकर पौधारोपण,रक्तदान, नशामुक्ति, यातायात और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते रहते हैं। जनपद अयोध्या के मूल निवासी रणजीत सेवा ही परमो धर्म: को मूल मंत्र मानते हैं। बताते हैं कि असहायों की सेवा करने के लिए जनपद अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी हमेशा हम सभी को प्रेरित करते रहतें हैं और हमारे अच्छे कार्यों की सराहना अपने सोशल साइट्स के माध्यम से भी करते रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे