Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो• एन के सिंह हुए सेवानिवृत्त


अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो एन के सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये ।  प्रोफेसर सिंह ने अपने पद का पदभार नवनियुक्त प्राचार्य डॉ प्रमिला तिवारी को सौंप दिया है।
      
                  एमएलके पीजी कॉलेज  के मीडिया प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि  प्रो सिंह इसी महाविद्यालय के छात्र होने के साथ-साथ अपने 41 वर्ष की सेवाकाल में असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र भी रहे। आप दो बार इस महाविद्यालय के प्राचार्य बने । आप फ़िरोजगांधी महाविद्यालय रायबरेली में आयोग से चयनित होकर प्राचार्य बने। बुधवार को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सेवाकाल के दौरान शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के कार्य में कभी कभी प्रशासक को सख्त होने के साथ साथ कठोर निर्णय भी लेने होते हैं। प्रशासक के लिए उसके सभी अधीनस्थ अपने होते हैं पर कार्य संचालन के लिए उसको सख्ती दिखानी पड़ती है। यदि इस दौरान मेरे व्यवहार से किसी की भी भावना आहत हुई हो तो खेद व्यक्त करता हूँ। पूरे महाविद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी एक परिवार की भांति मुझे सहयोग प्रदान किया है उसके लिये आजीवन आभारी रहूंगा। प्रो सिंह एक ईमानदार, कर्मठ व संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कर्मठता बलरामपुर नगर ही नहीं बल्कि पूरे जिले व विश्वविद्यालय तक चर्चा का विषय रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे