Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डीएम के आदेश का हुआ पालन,पुलिस ने दो पहिया चार पहिया चालको पर कसा शिकंजा


■ पुलिस ने तेज किया जांच अभियान,सभी करे लॉक डाउन का पालन

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा लॉकडाउन 2 की घोषणा के बाद प्रदेश में भी नियमो को सख्त किया गया। जिससे इस कोरोना महामारी की जंग में देश को विजय मिल सके। आज देश ही नही संपूर्ण विश्व समुदाय इस महामारी से झुझ रहा है। पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिन के लॉक डाउन देश मे करके इस महामारी को काबू करने का प्रयास किया गया। जिसमें काफी हद तक सफल रहे। 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन को पुनः इसको 3 मई तक बढ़ा दिया गया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने सभी जिला प्रशासन को नियमो को कड़ा करने का निर्देश दिया गया। इसी कड़ी में जनपद संतकबीरनगर जिला प्रशासन ने भी कड़े नियम कर दिए है। जिसमे सभी तरह के पास को निरस्त कर दिया गया और दोपहिया और चारपहिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। जिसके बाद मेंहदावल पुलिस ने भी लॉक डाउन 2 के दौरान जिला प्रशासन के नियमो को पालन करवाने हेतू तत्पर रही। मेंहदावल थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय के निर्देश पर मेंहदावल में चल रहे अनेको दोपहिया और चार पहिया वाहनों का जांच किया गया और उनके चलने के बाबत उनसे पूछताछ किया गया। तेज तर्रार थानाध्यक्ष द्वारा पहले घोषित लॉक डाउन को सफलतापूर्वक पालन करवाने के बाद लॉक डाउन 2 को भी कड़ाई से पालन करवाने में तत्पर दिखे। जिसके कारण बुधवार को अधिकांश लोग सायकिल से रोजमर्रा के सामान ले जाते हुए दिखाई दिए। इस महामारी से निपटने में मेंहदावल पुलिस प्रशासन के साथ ही तहसील प्रशासन भी तत्परता से अपने कार्य को कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे