Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलरामपुर:साईं मंदिर ट्रस्ट तथा एसएससी ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित


बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित श्री महादेव झारखंडी साईनाथ दरबार ट्रस्ट  एवं एसएससी ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की ओर से भाजपा मीडिया प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कर्म योगियों के सम्मान की कड़ी में जनपद के मीडिया कर्मियों को सम्मानित।                         

                     लॉकडाउन के बाद 30 मार्च से लगातार 35 दिन तक आमजन को 500 से 600 लंच पैकेट आज पूड़ी, सब्जी, नुक्ती बालाजी रेस्टोरेंट अजय कैटर्स द्वारा निर्मित प्रतिदिन वितरित किया । कर्मयोगी पुलिसकर्मियों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहूओ मीडिया कर्मियों एनसीसी कैडेटों तथा सीमा पर लगे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों को पानी, बिस्कुट, सैनिटाइजर, मास्क साबुन देकर संक्रमण से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक 18 हजार लोगों को लंच पैकेट व 1900 राशन किट का वितरण कर एक नजीर बना चुके हैं। नगर के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सामाजिक एवं धार्मिक सेवा में हमेशा आगे रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉकडाउन में भी उन्होंने जरूरतमंदों की मदद का बीड़ा उठा लिया है। व्यवस्थापक शिवम मिश्रा द्वारा उपलब्ध कराए गए अब तक बलरामपुर,तुलसीपुर क्षेत्र में करीब 1900 लोगों को राशन किट उपलब्ध करा चुके है।समाचार पत्र वितरित करने वाले70 कर्मियों को राशन के लंचपैकेट मास्क सैनिटाइ जर उपलब्ध कराया है।लॉकडाउन के कारण लखनऊ से ही धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने समाजसेवा की कमान सम्हाल रखी है। उनके शुभचिंतकों द्वारा काम को अंजाम दिया जा रहा है। घर पर अलग-अलग सामाजिक दूरी बनाकर वितरित करने हेतु पैकेट दिया जाता है। पैकेट वितरित करने में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,भाजपा जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह पिंकी, झूमा सिंह, सुरेश गुप्ता सभासद राघवेंद्र कान्त सिंह मंटू, विनोद गिरी,  रवि मिश्रा, सुभाष पाठक,  अंशु मिश्रा, करुणेश सिंह कुक्कू, रजनीश कुमार सिंह, शिवम मिश्रा, डॉ तुलसीश दुबे, अजय मिश्रा, निशांत सिंह, अनिल सिंह मामा, मनीष सिंह, अटल शर्मा, रविंद्र गुप्ता कमलापुरी गोविंद सिंह तथा तुलसीपुर में श्यामू सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह अनिल शर्मा, सोनू सिंह,सुजीत सिंह सब्बू,विक्की कसौधन नितेश सिंह वर्मा, परशुराम वर्मा, लकी चौरसिया ने वितरित करने में सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे