Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जहरीले जंतु के काटने से कोरेण्टाइन किये गए किशोर की मौत



डॉ ओपी भारती
वज़ीरगंज(गोंडा)  क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया में रह रहे युवक को जहरीले जंतु काटने से मौत हो गयी।एम्बुलेंस को सूचना देने के बाद नही आई। देर रात आयी पुलिस ने वहां रह रहे लोगों को हटा दिया ।
गुरुवार की रात इमिलिया निवासी  महेंद्र कुमार पुत्र रामकिशोर 16 वर्ष को जहरीले जंतु ने हाथ में काट लिया। वहां रह रहे लोगों ने एम्बुलेंस को बार बार फोन किया किंतु एम्बुलेंस नही आई। अंत मे उसे बाइक से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। इस बीच वहां रह रहे लोगों ने साँप मार दिया और पुलिस को सूचना दी। देर से आई पुलिस ने वहां रह रहे अन्य 31 लोगों को हटाकर उनके घरों को भेज दिया।  मृतक गुरुवार को ही हरियाणा के कैथल से पैदल गांव आया था। वहीं अन्य प्रांतों से आये 31 लोग पहले से ही विद्यालय में रह रहे थे। युवक भी विद्यालय में ही आकर रुक गया और बीती रात ये हादसा हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ल ने बताया कि एम्बुलेंस के न आने के बारे में कंट्रोल रूम से ही जानकारी प्राप्त की जा सकती है।युवक को जहरीले सांप के काटने के संदर्भ में उन्हें कोई जानकारी नही है।वही डुमरियाडीह चौकी इंचार्ज प्रतीक पांडेय ने बताया कि उक्त  विद्यालय को कोरेण्टाइन सेंटर नही बनाया गया था।लोग स्वेक्षा से रुके थे घटना के बाद सभी अपने घर चले गए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे