Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसपी ने कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश


आनन्द तिवारी/अवधेश तिवारी
जनपद बलरामपुर की पुलिस लाइन्स में सोमवार शाम सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और सभी 14 थानों के थानाध्यक्षों की गोष्ठी पुलिस अधीक्षक देव रंजन बर्मा द्वारा ली गयी। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने निर्देश दिया कि.. .. 
साम्प्रदायिक घटनाओं में तत्काल कार्यवाही की जाए। पुलिस का रिस्पांस टाइम बहुत कम होना चाहिये।
मृतकों, घायलों, बच्चों, महिलाओं और वृद्धों के प्रति संवेदनशील व्यवहार किया जाए।
अपने थाने की पूरी फ़ोर्स को उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गए निर्देशों को समझाने और उनका अनुपालन करवाने का उत्तरदायित्व सम्बन्धित थानाध्यक्ष का होगा।
नव गठित बीट सिस्टम का सफल संचालन करने के लिए क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों को विशेष रुचि लेनी होगी।
हिस्ट्रीशीटर्स की सक्रियता की समीक्षा करना थानाध्यक्षों के जिम्मे और अन्य सक्रिय और पेशेवर अपराधियों का चिन्हांकन और उनकी समीक्षा करना सम्बन्धित चौकी इंचार्ज या हल्का इंचार्ज का कर्तव्य होगा। हिस्ट्रीशीटर्स तथा सक्रिय और पेशेवर अपराधियों की समीक्षा करके उनकी सूची बीपीओ को उपलब्ध करवाई जाएगी। बीपीओ उनका विवरण इकट्ठा करेंगे और उनकी नियमित निगरानी करेंगे।
कोरोना चालान का और कोरोना जागरुकता की मुनादी का बहुत प्रभावी प्रयोग करके लॉक डाउन का उल्लंघन निवारित किया जाए।
गोकशी की घटनाओं को कठोरता से रोका जाए।
            भूमि विवाद के हर प्रकरण में पुलिस मौके पर अनिवार्य रूप से जाएगी। मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और राजस्वकर्मियों की सहायता से विवाद निस्तारित करवाया जाएगा।
             नेपाल बॉर्डर के थाने अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाये रखें।
             कोई भी चौकी इंचार्ज अपनी चौकी में अपना कार्यालय नहीं चलाएगा। सुबह 10 बजे से  दोपहर तक वो भ्रमणशील रहकर चेकिंग करेंगे, न कि चौकी में बैठकर अपना कार्यालय चलाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे