Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा पदाधिकारियों ने वितरित किया मास्क सेनीटाइजर


अखिलेश्वर तिवारी/अश्वनी गुप्ता
तुलसीपुर बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में कोविड 19 की रोकथाम के लिए स्थानीय विधायक तुलसीपुर के निर्देश के अनुसार मंडल तुलसीपुर के पदाधिकारियों ने लोगों को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया है।

  जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय तुलसीपुर क्षेत्र से विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के दिशा निर्देशों के पालन करते हुए तुलसीपुर मंडल के मंडल कोषाध्यक्ष उमंग लाट एवं तुलसीपुर मंडल के मंडल मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने लोगों को माक्स एवं सैनेटाइजर वितरित किया है। मंडल कोषाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि सरकार द्वारा अनलॉक एक के तहत जो भी गाइडलाइन के नियम है उनका पालन हम सभी को करना चाहिए। जिससे इस महामारी के संक्रमण से बचा जा सके तथा लोगों को बचाया जा सके।  तुलसीपुर मंडल मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने जनता से निवेदन किया कि 10 साल के नीचे की आयु वाले बच्चे एवं 60 साल से ऊपर के आयु वाले वृद्ध घर से ना निकले इन लोगो को  इस महामारी के संक्रमण से प्रभावित होने की ज्यादा संभावना रहती है। लोग शारीरिक दूरी का पालन  जरूर करें। फेस मास्क का उपयोग करे। हाथों को जितना ज्यादा हो सके धोते रहें अगर हाथ धोने की व्यवस्था न हो तो हाथों को सेनेटाइज करें। सरकार के नए दिशा निर्देशों की जानकारी जरूर रखें जिससे इस महामारी से जल्द से जल्द निपटाया जा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे