Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

LAKHIMPUR:ग्रामीण विकास फॉउंडेशन ने शुरू किया पक्षी संरक्षण अभियान



लखीमपुर:मनुष्य के सन्तुलित जीवन यापन के लिए हमारे पर्यावरण के पारिस्थितिकी तंत्र का सन्तुलित होना आवश्यक है। हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में बहुत सी ऐसी जीव प्रजातियाँ है जो मनुष्य के पर्यावरण दोहन के फलस्वरूप आज विलुप्त होने की कगार पर हैं। पक्षियों में भी गौरैया आदि प्रजातियाँ आज विलुप्ति के कगार पर हैं।


उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था ग्रामीण विकास फॉउंडेशन के सचिव इंजी० अर्पण मिश्र ने पक्षी संरक्षण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में श्री मिश्र द्वारा इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए एक पात्र में दाना व पानी की व्यवस्था की गयी है। ग्रामीण विकास फॉउंडेशन द्वारा पूर्व वर्षों में भी गौरैया बचाओ अभियान व पक्षी बचाओ अभियान चलाए गए हैं।

श्री मिश्र ने बताया कि उनकी संस्था के सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पक्षी संरक्षण अभियान के तहत दाना-पानी पात्रों को पेड़ों से लटकाया जाएगा जिससे पक्षी इस भीषण गर्मी में अपनी भूँख प्यास मिटा सकें।
ग्रामीण विकास फॉउंडेशन ने अन्य लोगों से भी इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे