Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

PRATAPGARH:सीमा पर सैनिको की शहादत से वकीलों मे भड़का आक्रोश, फूंका पुतला

 
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। भारत चीन सीमा के गलवन घाटी मे शहीद सैनिको की शहादत को लेकर गुरूवार को लालगंज तहसील के वकीलों मे खासा आक्रोश देखा गया। कोविड को देखते हुए अधिवक्ता तहसील गेट पर एकत्रित हुए और नाराजगी का इजहार करते हुए चीन के राष्ट्रपति एवं सर्वोच्च सैन्य प्रमुख शी जिनपिंग का पुतला फूंका। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई मे वकील भारत माता जिन्दाबाद के नारे लगाते नेशनल हाइवे के तहसील गेट पर एकत्रित हुए। गलवन घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चीनी राष्ट्रपति का पुतला फंूक जवानो पर विश्वासघाती हमले को लेकर आक्रोश जताया। बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की तरह चीन को भी मुंहतोड जबाब देने का यह सही समय है। श्री शुक्ल ने कहा कि सम्प्रभुता की रक्षा मे अंर्तराष्ट्रीय कूटनय की भी देश को परवाह नहीं करनी चाहिये। इस मौके पर संजय सिंह, बृजेंद्र पाण्डेय मंटू, कालिका प्रसाद पाण्डेय, मो. ईसा, विनोद शुक्ला, राजेश तिवारी, हरिशंकर द्विवेदी, पंकज मिश्र, टीपी यादव, राजेश्वर यादव, विपिन शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, डीपी सिंह, आशुतोष शुक्ल, शिवाकांत उपाध्याय, अमरनाथ यादव, भास्कर शुक्ला, आसिफ अली, शहजाद अंसारी, संतोष पाण्डेय, शिव नारायण शुक्ल, रमेश कोरी, राहुल मिश्रा, आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे