Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar वर्चुअल सभा में युवा, प्रबुद्ध एवं जनसामान्य ने किया प्रतिभाग




मुख्यातिथि ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
आलोक बर्नवाल

संतकबीरनगर। जनपद में भी केंद्र की भाजपा सरकार दूसरी बार सत्ता में 2019 के लोकसभा में भारी बहुमत से जीत कर आयी और अपने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों को आमजनता के साथ ही युवा, प्रबुद्ध वर्ग के साथ चर्चा किया गया। जिसके लिए लॉक डाउन में शोसल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए ऑनलाइन सभा का आयोजन किया जा रहा है। देश भर में ऐसे आयोजन से भाजपा अपने उपलब्धियों को आम लोगो के साथ ही समाज के प्रबुद्ध लोगो के साथ स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि अन्य सभी साधनों से पहुँचाया जा रहा है। जिससे मोदी सरकार की दूसरी पारी भी पहले पारी से बेहतर रहे। इस बाबत बताते चलें कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने इन सभी उपलब्धियों पर बुधवार को जनपद संतकबीरनगर के सभी लोगो से मुख्यातिथि उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता ने सरकार के उपलब्धियों पर अपनी बातो को लोगो तक तकनीकी के माध्यम वेबीनर से पहुँचाया गया। जिसमें उन्होंने संतकबीरनगर के युवा मोर्चा, प्रबुद्धजनों जैसे अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर आदि सहित आमजनों को भी संबोधित करते हुए कहा गया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पहले कार्यकाल में अनेको योजनाओं को पूर्ण किया गया और देश के विकास में पंख लगा दिया। आम गरीब के लिए अनेको परियोजना को लागू किया गया। इन्ही सब उपलब्धि पर भारत की जनता ने पुनः 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार को दिया। भाजपा ने दूसरे कार्यकाल में अपने प्रथम वर्ष में अनेको उपलब्धि को पूर्ण किया और अनेको विवाद के केंद्र रहे मामलों को भी सुलझाने का श्रेय दिया जाता है। सरकार की नीतियों ने आम जन को काफी राहत पहुचाई है। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान जैसे योजनाओं ने आम गरीब, किसान को काफी लाभदायक रही है। इसके साथ ही कश्मीर का मुद्दा, रामजन्मभूमि जैसे विवाद का अंत भी भाजपा की दूसरी पारी के प्रथम वर्ष में हुआ। जिससे केंद्र की मोदी सरकार का वर्चस्व पूरे विश्व मे और मजबूत हुआ। इनके द्वारा और भी अनेको बातो को युवा सहित सभी को कहा गया। इसके साथ ही सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सरकार की विकास परक नीतियों को जन जन तक पहुचाये। इस वर्चुअल सभा कार्यक्रम के अवसर पर बस्ती मंडल प्रभारी मणीन्द्र पांडेय, कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय प्रभारी अखिल देव त्रिपाठी, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष बद्रीप्रसाद यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा रणजीत राय आदि सभी सहभागी बने रहे और कार्यक्रम के सफलता के लिए तत्परता से लगे रहे। जिससे युवाओ को इनका सानिध्य प्राप्त होता रहा। इस वर्चुअल सभा का संचालन आदित्य यादव बागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता जिला संयोजक दिवाकर सिंह ने सभी लोगो का धन्यवाद देते हुए आभार जताया। इनके द्वारा हम सभी की मेहनत और लगन ने इस वर्चुअल सभा को सफल किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे