Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने आरसेटी से प्रशिक्षित महिलाओं को दिया प्रमाणपत्र




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। शानिवार को आये ग्राम्य विकास मंत्री ने अनेको ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया गया। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान संतकबीरनगर द्वारा प्रशिक्षित जनपद के स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा मोमबत्ती निर्माण एवं बकरी पालन के हुनर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओ को प्रमाण पत्र वितरित किया गया साथ ही परिसर में वृक्षारोपण भी उनके द्वारा किया गया। राज्य मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त समूह की महिलाओं से वार्तालाप करते हुए बताया कि उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत दृढ़ निश्चय एवं संकल्प के साथ कार्य करे। साथ ही यह भी कहा कि इस कार्य मे प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी समूह की बहनो को मदद दिया जा रहा है। आरसेटी संस्थान द्वारा किये जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समूह की दीदीयों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और आत्म निर्भर बनाने का कार्य बहुत बड़ा एवं सराहनीय है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार, आरसेटी निदेशक अख्तर हुसेन, संकाय सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, मनीष कुमार, अशोक पांडेय, सलीम अंसारी सहित वंदना पांडेय, शांती देवी, सीमा देवी पूजा, शर्मिला आदि समूह की महिलाएं उपस्थित रहीे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे