Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA: पावन मनवर नदी के खैरहवा घाट पर पूर्व प्रमुख ने किया पौधरोपण



संजय कुमार यादव
बभनजोत गोण्डा। रविवार को पौधरोपण अभियान के तहत वासुदेवपुर ग्रंट के खैरहवा घाट के पावन मनवर नदी के तट पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव और विशिष्ट अतिथि जिला कृषि अधिकारी जगदीश प्रसाद ने पौधरोपण किया। पूर्व प्रमुख और खंड विकास अधिकारी ने छायादार और फलदार पौधे रोपित किए। श्री यादव ने कहा कि पौध हमारे देव तुल्य हैं।
पौधरोपण एक पुनीत कार्य है। सभी को अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण करना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी खंड विकास अधिकारी ने बताया कि पूरे विकास खंड में एक लाख पंद्रह हजार सात सौ उन्चास पौध रोपण किये जाने का लक्ष्य है। मनवर नदी के तट पर विशेष अभियान चलाया गया है।प्रत्येक ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि महा पर्व में हिस्सेदारी करे। विभिन्न प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों, शीतलगंज, महुलीखोरी, भवाजीतपुर सहित अनेक ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। ए डी आई एस बी इंदल प्रसाद, शिवकुमार यादव,ए पी ओ सीवेन्द्र त्रिपाठी, सचिव जय कुमार,अशोक कुमार मौर्य,परशुराम राजभर रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे