Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत,मचा कोहराम



दुर्गा सिंह पटेल 
मसकनवा गोंडा: छपिया थाना क्षेत्र के खालेगांव निवासी मेडिकल की पढ़ायी कर रहे एक 32 वर्षीय युवक की मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। खलेगांव निवासी जितेंद्र कुमार दुबे पुत्र जगदंबिका प्रसाद दुबे लुधियाना में एमबीबीएस की पढाई पूरी कर एमएस कर रहे थे। बीते 13 जुलाई को मृतक जितेंद्र कुमार दुबे किसी कार्य से लुधियाना से लखनऊ आया था।मंगलवार की शाम सात बजे वो मोटरसाइकिल से किसी कार्य से बाहर निकला। रास्ते में इंदिरानगर में सामने से आ रही मोटर साइकिल से भिडंत हो गयी।जिससे जितेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया। जंहा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक का भाई प्रमोद कुमार, अनूप कुमार व बहन बिनीता तथा माँ बिमला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक मार्च में हुए लाकडाउन में लुधियाना से घर आया था। 23 जून को घर खालेगांव से लुधियाना गया था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे