Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर : महिला ने मासूम के साथ तालाब में कूद कर दी जान


कृष्ण मोहन 
मनकापुर गोंडा:  परिवारिक कलह से तंग युवती ने 1 वर्षीय मासूम के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी| सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम एवं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया|
 प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को मनकापुर थाना क्षेत्र के मधईपुर गांव निवासिनी ज्ञानू उर्फ गीता २६ वर्ष की पति मुनीजर के साथ बुधवार रात किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हुआ था| परिवारिक विवाद के बाद गीता अपने 1 साल  के बच्चे घनसू उर्फ कृष्णा के साथ घर से निकल पड़ी| जिसे पति मैनेजर द्वारा देर रात से ही खोजा जाने लगा | लेकिन वह नहीं मिली| गुरुवार तड़के  शौच के लिए निकले ग्रामीणों में गांव के पास स्थित तालाब में गीता का  शव  तैरता हुआ देखा, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया|  देखते ही देखते यह सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई| ग्रामीणों की सूचना पर  पहुंची मनकापुर पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया| महिला का शव मिलने के बाद एक वर्ष मासूम की तलाश में पुलिस व ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी| 4 घंटे  के कड़ी मशक्कत के बाद  ग्रामीणों  ने मासूम घनसू उर्फ कृष्णा के शव को  तालाब से बाहर निकाला| जिसको पीएम हेतु भेजा गया |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे