Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रोफ़ेसर बनी मनकापुर की प्रियंका, ख़ुशी की लहर

 
प्रमोद कुमार चौहान
मनकापुर गोण्डा: लड़कियां इस दौर में लड़कों से आगे निकल रही हैं| जिसका जीता जागता उदाहरण यह है कि पूरे देश में कई महत्वपूर्ण पदों की  शोभा लडकियाँ बढ़ा रही हैं | 21वीं सदी में पिछड़े क्षेत्र के होनहार एक बालिका ने गैर जनपद के एक महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद नियुक्ति होने  के उपरांत क्राइम जंक्शन से अपना विचार साझा किया।
बताते चलें कि जनपद गोण्डा के तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम दिनकरपुर के पंकज श्रीवास्तव पुत्री प्रियंका श्रीवास्तव गैर जनपद के मुख्यालय में स्थित एक मेमोरियल विद्यालय में अध्ययनरत होकर हाई स्कूल, इंटर व स्नातक अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर जनपद बहराइच में स्थित महिला महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदभार ग्रहण किया। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है प्रियंका के नियुक्ति को लेकर बधाई देने का ताँता लगा हुआ है। प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया इसके पूर्व में ग़ैरप्रान्त के कोलकाता महानगर केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर रह चुकी हैं | प्रोफेसर असिस्टेंट के लिए  प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थी।जिससे यहां तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ | जिसका श्रेय शिक्षक व परिजनों को जाता है| समाज के लोगों को चाहिए कि लड़का लड़की में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए ,सभी एक समान है | यहां तक पहुंचने के उपरांत आईएएस बनने का सपना है |देश की सेवा करना चाहते हैं।
प्रियंका के सफलता से पुष्कर श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, सावल प्रसाद श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, आदि परिजनों में खुशी की लहर हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे