Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या के शोएब खान बनाये गए मुलायम युथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष, पार्टी नेताओं ने जताए हर्ष

 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तम सिंह पटेल ने अयोध्या जनपद में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का नया जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान को नियुक्त किया है। युवा व ऊर्जावान जनपप्रिय नेता मो शोएब खान के जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे जनपद के सपा नेताओं में हर्ष का बड़ा माहौल है। सभी ने देर रात से ही मोहम्मद शोएब खान को फोन पर व उनके आवास पर जाकर बधाइयां देते हुए कहां है कि श्री खान के नेतृत्व में सपा पार्टी अयोध्या के सभी विधानसभाओं में जीत का परचम लहराएगी और माननीय अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। इस दौरान मोहम्मद शोएब खान ने हमारे संवाददाता से बात चीत करते हुए कहा है कि पूर्व सीएम माननीय अखिलेश यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय उत्तम सिंह पटेल ने हमें नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिस पर हम खरा होने का प्रयास करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि अयोध्या जनपद की पांचों विधानसभा में सपा की जीत का परचम लहराना है। साथ ही माननीय अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। समाजवादी पार्टी ही विकास की पार्टी है, जो सभी वर्गो धर्मों छात्रों युवाओं किसानों जवानों सैनिको की सर्व हितेषी है। सपा ने जितना विकास किया है प्रदेश का आज तक किसी भी पार्टी ने नहीं किया है। शोएब खान ने कहा कि हम जल्द ही जनपद में यूथ ब्रिगेड को स्थानीय नेताओं के साथ तालमेल बैठाकर संगठन को और मजबूत करेंगे। संगठन ही पार्टी की रीढ़ होती है। संगठन के बदौलत ही पार्टी की जीत होगी। समाजवादी पार्टी को 2022 में पूर्ण बहुमत प्राप्त होगी। जनता सपा की ओर आस लगाए बैठी है। इसके लिए हम अभी से ही दिन रात सभी विधानसभाओं में मेहनत करेंगे। ज्ञात हो कि मो. शोएब खान अयोध्या नगर के मूलवासी हैं और मो मम्मन खान के सुपुत्र हैं। ये शुरू से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे। युवा जनप्रिय नेता मोहम्मद शोएब खान नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक अयोध्या, महासचिव जिला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सहित अन्य पदों पर रह चुके हैं। इनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को और मजबूती प्रदान हुई है। अयोध्या जिला के सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव तथा जनपद के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों माननीय नेताओं ने भी शोएब खान के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर काफ़ी हर्ष बताएं और कहां है कि शोएब खान युवा ऊर्जावान नेता हैं। उनको जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी और मजबूत हुई है। वहीं दूसरी ओर अयोध्या के संत महंत पार्टी नेता व अन्य ने भी शोएब खां के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको बधाई व अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।।    छात्र संघ के नेताओ ने जताए हर्ष: साकेत कॉलेज के पूर्व महामंत्री अवधेश यादव ने मो. शोयब खान के मुलायम यूथ ब्रिगेड का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष प्रकट किया है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ी के युवा संत आनन्ददास, महन्त रामदास, साकेत कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष आभाष यादव, अमर यादव, हरिशंकर यादव ,लवकुश यादव, पहलवान इन्द्रसेन यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी है।                              सन्तो महंतो ने भी दी बधाई: मो शोयब खान के  मुलायम यूथ ब्रिगेड का अयोध्या जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर  सन्त सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत भवनाथ दास ने भी उनको बधाई दी है। इसी क्रम में महन्त रामदास,  विनोद दास व अन्य सन्तो महंतो ने भी उनको बधाई दी है और कहा है कि इससे पार्टी और मजबूत हुई है।                          

व्यापारी नेताओ ने जताए हर्ष:  अयोध्या व्यापारी नेता नंदू गुप्ता ने नव नियुक्त मुलायम यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष मो शोएब खान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की पार्टी सपा है। सपा व्यापारियों की रक्षक है। आने वाला समय अब सपा का है। भाजपा ने बन्दी व मंदी लाकर सबका बिजनेस व व्यापार चौपट कर दिया है। 2022 में सपा फिर नया इतिहास लिखेगी व यूपी में जनता सपा को वोट देकर सरकार बनाएगी व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के हाथों को और मजबूत करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे