Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

GONDA :भारत का सबसे बड़ा शत्रु चीन , फिर भी हम भारतीय वहां के बने सामानों का इस्तेमाल कर चीन को बना रहे मजबूत - पवन सिंह :



ओ पी भारती
वजीरगंज  : भारत का सबसे बड़ा शत्रु चीन है फिर भी हम भारतीय वहां के बने सामानों का इस्तेमाल कर चीन को मजबूत बना रहे। हमें अपने राष्ट्र शत्रु का पहचान कर उसके खिलाफ सामूहिक संघर्ष करना होगा। यह बात क्षेत्र के तुर्काडीहा में आयोजित एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए जयहिंद परिषद के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्वव्यापी महामारी कोरोना शत्रु देश चीन की देन है। उसके उत्पाद से हमारी बाजार भरी है। हमें यह संकल्प लेना होगा कि शत्रु देश का उत्पाद न लेंगे और न किसी को लेने देंगे। उन्होंने कहा कि मिशन नॉट चीन नाम से एक आंदोलन शुरू किया गया है कस्बों में गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि चीन के सामानों का बहिष्कार कर उसे आर्थिक रूप से कमजोर बनाने के सहभागी बनें। गोष्ठी को ठाकुर प्रसाद सिंह मां यशोदा पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक उत्तम सिंह ने संचालन किया मंडल महामंत्री स्वतंत्र सिंह ने समापन किया इस अवसर पर सुजल सिंह भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह मुकेश सिंह अशोक सिंह दिनेश सिंह तथा यूनुस भाई उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे