Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया




आलोक बर्नवाल
मेंहदावल,संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मजदूरों के लिए एक संगठन को बनाया गया है। जो मजदूरों के दुखदर्द को दूर करने के लिए तत्परता से कार्य करेगी। जिससे अब दक्षिणपंथी संगठन भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी मजदूर वर्ग के बेहतरी के लिए संगठन द्वारा कार्य किया जाएगा। जिससे कोई भी दिक्कत होने पर इनके हक़ की लड़ाई को लड़ेगी। जिसके लिए बीते दिन प्रदेश स्तर के संगठन का विस्तार किया गया है। जिसमे संतकबीरनगर से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय वरिष्ठ नेता व अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता मजदूर संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बताते चले कि संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सोनौरा निवासी चौधरी औरंगजेब द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर जमीनी स्तर पर आम जनमानस के प्रति बेहद संजीदगी से हर स्तर से सहायता के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। जिससे भाजपा संगठन भी इनके कार्यो से प्रभावित होकर इन्हें बीते समय मे तमाम पदों का पदभार दिया गया था। निर्वतमान में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में लोगो की मदद करते रहे है। इन्ही सेवाभाव व संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद भार को दिया गया है। जिससे मजदूरों के हित के लिए बनाये संगठन में अपनी ऊर्जा शक्ति से कार्य कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे