Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

क्या कहते है आपके सितारे ? जानिये आज का दैनिक राशिफल

               


    आज का पंचांग

                     01/10/2020

तिथि            पूर्णिमा - 26:37:03 तक

नक्षत्र           उत्तराभाद्रपद - 29:57:07 तक

करण           विष्टि - 13:30:47 तक, बव - 26:37:03 तक

पक्ष             शुक्ल

मास             आश्विन "अधिक"

योग             वृद्धि - 20:24:34 तक

वार              गुरूवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:14:14

सूर्यास्त 18:06:30

चन्द्र राशि मीन

चन्द्रोदय 18:10:00

चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

ऋतु             शरद

संवत्सर         प्रमादी

शक सम्वत 1942   

विक्रम सम्वत 2077

काली सम्वत 5122

दिन काल 11:52:15


अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 10:11:40 से 10:59:09 तक, 14:56:34 से 15:44:03 तक

कुलिक 10:11:40 से 10:59:09 तक

कंटक 14:56:34 से 15:44:03 तक

राहु काल 13:30:00 से 15:00:00 तक

कालवेला / अर्द्धयाम 16:31:32 से 17:19:01 तक

यमघण्ट 07:01:44 से 07:49:13 तक

यमगण्ड 06:14:14 से 07:43:16 तक

गुलिक काल 09:12:18 से 10:41:20 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:46:38 से 12:34:07 तक

दिशा शूल              दक्षिण

ताराबल:               अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल  :            वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन।

  श्री हरि विष्णु के साथ ही पूर्णिमा पर मां सरस्वती का भी बरसेगा आशीर्वाद, जानें किन्हें होगा बड़ा लाभ।

गुरुवार का दिन क्या ला रहा है आपके लिए खास।

 ये रहेगा 12 राशियों का हाल आप जुड़े रहे हमारे साथ।।

आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु के नाम से भी जाना जाता है, इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। इसे कुंडली में विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु हैं। वहीं इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

पं.आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.....

             आज का राशिफल



 मेष राशि :समय अच्छा है, कॅरियर में उन्नति वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझने की संभावना के बीच मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।



वृषभ राशि :
नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। लेकिन, परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। ध्यान रहें कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी जुटा लें, फिर निर्णय लें।


मिथुन राशि :
व्यवसाय में लाभ की संभावना के बीच यश कीर्ति में वृद्दि होगी। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे, अत: सतर्क रहें। बहनों से विवाद की स्थिति निर्मात होने की आशंका के बीच मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।


कर्क राशि :
समय के साथ स्थिति अनुकूल होने के चलते तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के बीच लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों साथ संबंध अच्छे होने की संभावना के चलते पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।


सिंह राशि :
आज ससुराल पक्ष से कोई खुश खबरी मिल सकती है। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। समय रहते काम पूरे करें। लेकिन, जीवनसाथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं।


कन्या राशि :
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका के चलते कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि की संभावना है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।


तुला राशि :
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रो का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यो से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा की संभावना है।


वृश्चिक राशि :अधिकारी से विवाद की संभावना के बीच कार्य विस्तार के योग है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।


धनु राशि :कारोबार को नई सफकता मिलेगी। वहीं पदोन्नती के योग के बीच प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पूंजी निवेश विचार विमर्श के बाद ही करें।


मक़र राशि :
किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ नाराजगी संभव है।


कुम्भ राशि :
आमदानी के नए रास्ते खुलेगे। विवाह चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। लेकिन, वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। विवाहितों को संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।


मीन राशि :
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। अभी शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे