Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

क्या कहते है आपके सितारे? जानिए 30 सितम्बर का राशिफल एवं मुहूर्त



आज का पंचांग
☀️ 30/09/2020☀️
तिथि चतुर्दशी - 24:28:09 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद - 27:15:13 तक
करण गर - 11:29:28 तक, वणिज - 24:28:09 तक
पक्ष शुक्ल
मास आश्विन "अधिक"
योग गण्ड - 19:47:53 तक
वार बुधवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:13:44
सूर्यास्त 18:07:42
चन्द्र राशि कुम्भ - 20:36:57 तक
चन्द्रोदय 17:40:00
चन्द्रास्त 29:30:59
ऋतु शरद
संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:53:58

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 11:46:55 से 12:34:30 तक
कुलिक 11:46:55 से 12:34:30 तक
कंटक 16:32:30 से 17:20:06 तक
राहु काल 12:00:00 से 13:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 07:01:19 से 07:48:55 तक
यमघण्ट 08:36:31 से 09:24:07 तक
यमगण्ड 07:42:58 से 09:12:13 तक
गुलिक काल 10:41:28 से 12:10:42 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत कोई नहीं

दिशा शूल उत्तर

ताराबल भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ।

आज बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। इसे कुंडली में बुद्धि का कारक माना गया है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश जी हैं।
पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र......

आज का राशिफल

मेष राशि
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन, भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे।
वृषभ राशि
रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। लेकिन, किसी की सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करे, अन्यथा दोस्तों के साथ मन मुटाव हो सकता है।
मिथुन राशि
निवेश से लाभ होगा। लेकिन, कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि
विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ‍कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। लेकिन ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुक्सान देती है।
सिंह राशि
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। लेकिन, आपके अपने ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
कन्या राशि
आज आप अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। संतान का ध्यान रखें।
तुला राशि
कार्यस्थल पर व्यस्तता के बीच जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
वृश्चिक राशि
पुराना धन मिलने की संभावना के बीच रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।
धनु राशि
व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें ।अपने आप को संभाले संगती बदलें, और ध्यान रखें अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें।
मकर राशि
शत्रुओं की सक्रियता के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। थकान रहेगी। चिंता और तनाव रहेंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि के साथ ही कार्यसिद्धि भी होगी।
कुम्भ राशि
जल्दबाजी में हानि की संभावना के बीच वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

मीन राशि
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होने की संभावना के बीच आज आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे