Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कोई टाइटल नहीं

अखिलेश्वर तिवारी/अश्वनी गुप्ता


जनपद बलरामपुर के होनहार  छात्र हर्षित सिंह ने  मेडिकल के क्षेत्र में  इतिहास रचते हुए  ना सिर्फ अपने गांव का गैड़हवा बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है । एसजीपीजीआई लखनऊ में शोध कर रहे तुलसीपुर के गैडहवा निवासी हर्षित सिंह को रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एडिनबर्ग लन्दन की संस्था ने उनके शोध डिपार्टमेंट ऑफ क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी द्वारा सारकोड़ोसिस रेस्प्रियटरी की विमारी में शोध की सफलता पर वर्ष 2020 का पुरस्कार दिया गया है।

            जानकारी के अनुसार लंदन की संस्था रॉयल  कॉलेज ऑफ  फिजीशियन  एडिनबर्ग प्रतिवर्ष दो शोध छात्रों को उनके शोध सफलता पर सम्मानित एवं पुरूस्कृत करती है। सम्मान पत्र मेडल व 500 पौंड की धनराशि सर एंड्यू डगलेस अवॉर्ड प्रदान किया जाता है। सर एंड्यू डगलेस जो एक विख्यात इमुनालॉजिस्ट थे उन्ही के नाम पर  रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एडिनबर्ग लन्दन द्वारा प्रत्येक वर्ष दो छात्र को प्रदत्त किया जाता है। कोविड़19को देखते हुए हर्षित को ऑनलाइन पुरुस्कार से नवाजा गया है।हर्षित सिंह ग्रामीण क्षेत्र गैडहवा तुलसीपुर के सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक जयसिंह के पुत्र हैं तथा वर्तमान समय में एसजीपीजीआई लखनऊ में शोधार्थी हैं। हर्षित को दिए गए सम्मान से क्षेत्रवासियों मैं काफी खुशी का माहौल है।  क्षेत्र के  तमाम प्रबुद्ध वर्ग के  लोगों देवेश विक्रम सिंह, रुद्रेश विक्रम सिंहअधिवक्ता पूर्व चेयरमैन, फिरोज  पप्पू, दिलीप गुप्ता, अमिताभ चक्रवर्ती, अनूप गुप्ता, अजय गुप्ता, डा0मो0शरीफ, प्रदीप दुबे, रवि मिश्रा, जमील अहमद, अरुण भारती, अभिषेक सिन्हा, व्यापार मंडल महामंत्री रूपचन्द गुप्ता, भाजपा नेता विष्णुदेव गुप्ता, सपा0प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्यामदीप मिश्रा, कांग्रेस प्रांतीय नेता दीपांकर सिंह, अधिवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी व अतीकुर्रहमान तथा रिजवान मुजीब सहित तमाम लोगों ने अपने क्षेत्र का  गौरव बताते हुए हर्ष प्रकट किया है एवं हार्दिक बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे