Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा का स्वच्छता अभियान

अखिलेश्वर तिवारी/अश्वनी गुप्ता



जनपद बलरामपुर में विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को जनपद के नगरीय इलाकों में 70 जगह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।




जानकारी के अनुसार सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, कार्यक्रम संयोजिका जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह 'पिंकीं', जिला उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह 'पिंकू' जिला महामंत्री वरुण सिंह ' मोनू', जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय सहित तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आजादपार्क, अम्बेडकर तिराहा, बाल्मीकि मंदिर आदि जगह साफ-सफाई के साथ चंद्र शेखर आजाद, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर, भगवान बाल्मीकि, शहीद वीर विनय कायस्थ की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण करके स्वच्छ भारत का संदेश दिया । वहीं इससे पहले जिला उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह, जिला उपाध्यक्षा आद्या सिंह 'पिंकीं', जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी,भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता' सभासद राघवेंद्र कांत सिंह 'मंटू' व विनोद गिरी, अजय मिश्रा,महिला मोर्चा की झूमा सिंह, ललिता तिवारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अमन बसंल, नगर मंत्री सम्प्रीत सिंह, सौरभ तुल्सयान,रवि मिश्रा, सौरभ रतन पांडे, अक्षत शुक्ला, आदि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा तुलसीपार्क स्थित अटल भवन से साफ-सफाई करके व गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके स्वच्छता का संदेश दिया।





तुलसीपुर संवाददाता के अनुसार विधानसभा तुलसीपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र के जन्मदिन के शुभ अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हनुमान गढ़ी चौराहा, मलिन बस्ती में आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, जिला मंत्री राम प्रसाद सिंह, विजय प्रताप सिंह सोनी, मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडे, शकील राईनी, दिलीप गुप्ता सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे