Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA: पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली, दोनो की मौत :


ओ •पी • भारती
वजीरगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव में पति पत्नी के बीच की मामूली लड़ाई ने विकराल रूप धारण कर लिया। आवेश में आकर पति ने अपने लायसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी पिस्टल से गोली मार ली। पति कुलदीप सिंह की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें अचानक गोली चलने से पति-पत्नी की मौत होना बताया गया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही निवासी 42 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र कामता प्रसाद व उसकी पत्नी 40 वर्षीय नीलम सिंह की मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिस पर पति ने पत्नी पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगती ही उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पति ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
दम्पत्ति की मौत की खबर मिलते ही गांव व क्षेत्र में मातम छा गया। मृतक के भाई नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुपुरी कालोनी निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके छोटे भाई कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी नीलम सिंह पैतृक निवास पेड़राही में रहते थे। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को साफ कर रहे थे। अचानक हड़बड़ी में दो फायरिंग हो गई। जिसमें एक गोली उसके भाई और दूसरी पत्नी नीलम को लग गई।
सीओ तरबगंज महाबीर सिंह के मुताबिक पति पत्नी में सुबह किसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हो गया था ।इसके बाद पति घर से गोंडा दूकान के लिए निकला।खिरिया चौराहे के पास से दोबारा पति वापस जाकर घर मे पत्नी को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली । जिससे दोनों की मौत हो गई। मौत का कारण दोनों के बीच हुए झगडे को बताया जा रहा है ।इसके अतिरिक्त कोई और वजह अभी तक निकल कर सामने नही आई है।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष वजीरगंज संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे। मृतक के तीन बच्चे शिवानी, शिवांगी व रजत हैं। शिवानी की शादी हो चुकी है। बाकी दोनों बच्चे दिल्ली में पढ़ रहे हैं और वर्तमान समय में अपने बड़े पिता के परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर ही रह रहे हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे