Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

GONDA: जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी की मौत



परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
ए. आर. उस्मानी की रिपोर्ट
गोण्डा। सजा काट रहे एक 70 वर्षीय कैदी की मौत हो गई। मृतक कैदी के परिजनों ने जिला कारागार प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के तिवारी पुरवा गांव निवासी मोहम्मद इलियास पुत्र मोहम्मद अजीम की जिला कारागार में अचानक तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक इलियास के भाई इबरार ने जिला कारागार प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने बताया कि जिस बैरक में उसका भाई सजा काट रहा था, उस बैरक में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मुलाकात के दौरान उसने यह बात बताई थी। उसका आरोप है कि प्रताड़ित करने की वजह से उसकी तबीयत खराब हुई। इबरार ने बताया कि जेल में जिस बैरक में था, उसे बदलवाने के लिए सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह से मिलने वाला था। बताते चलें कि मृतक कैदी को हत्या के एक मामले में अदालत ने 28 मार्च 2008 को 20 साल की सजा सुनाई थी। तभी से वह जेल में सजा काट रहा था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे