Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar प्रधानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो देंगे सामूहिक इस्तीफा- मोहम्मद याकूब




ग्राम प्रधानों को भ्रष्ट सिस्टम द्वारा बनाया जा रहा शिकार

आलोक बर्नवाल

संतकबीरनगर। सांथा विकास खण्ड के सभागार में सोमवार को प्रधान संघ द्वारा बैठक आहूत किया गया। जिसमें सांथा ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायत के सभी प्रधान/ प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित होकर अपने हक की बात को रखा। बैठक मे प्रमुख रूप से विभिन्न समस्याओं व विकास कार्य के बाधित होने पर प्रमुखता से अपनी बातों को रखा गया।
बताते चले कि सोमवार को सांथा ब्लॉक के सभागार में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मो0याकूब के नेतृत्व में प्रधानों की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विनोद कनौजिया द्वारा की गई। जिसमें ग्राम प्रधानो द्वारा अपनी बातों व समस्याओं को रखा। ब्लॉक अध्यक्ष मो0 याकूब के नेतृत्व में समस्त प्रधान के द्वारा ब्लॉक कर्मचारियों की मनमानी के साथ ही सभी विषयों पर चर्चा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से समस्याएं है। सार्वजनिक शौचालय के नाम पर ग्राम के अन्य विकास कार्य को बाधित किया जा रहा है। दूसरा ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा वित्तीय स्वीकृति के नाम पर धनादोहन, तीसरा पंचायत चुनाव के करीब आते ही विरोधी सक्रिय होकर वर्तमान प्रधान के ऊपर भ्रष्टाचार के नाम पर शिकायत अथवा प्रार्थना पत्र दिया जाता है। चौथा अगर किसी भी ग्राम की जांच की जाती है तो बगैर ग्रामप्रधान व ग्रामसचिव से स्पष्टीकरण लिए कार्यवाही नही किया जाना चाहिए। पांचवा मनरेगा कार्य की स्वीकृति ली जाती है तो उसमें बीडीओ की स्वीकृति भी ली जाती है। इस कार्य मे एपीओ, ब्लॉक टी ए, कम्प्यूटर ऑपरेटर, रोजगार सेवक व ग्राम सचिव की भूमिका होती है। इन सभी के मोहर व हस्ताक्षर के बाद ही मजदूरों के खाते में पैसा जाता है। किसी भी ग्राम पंचायत में गड़बड़ी पाए जाने पर इसके दोषी बीडीओ होंगे क्योकी इस कार्य दायित्व का प्रभार बीडीओ का होता है। इस कारण से प्रधान इसके लिए उत्तरदाई नही होता है। छठा अगर ग्राम प्रधान व रोजगार सेवको का जांच के नाम पर उत्पीड़न बंद नही हुआ तो हम सभी प्रधान सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।
उपरोक्त समस्याओं को लेकर प्रधान संघ द्वारा सभी समस्याओं को दूर करने की मांग करते हुए यह निर्णय लिया गया कि इन सभी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराने के लिए ग्राम प्रधान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द से जल्द मिलेगा अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ब्लॉक क्षेत्र की एक भी ग्राम पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं होगा साथ ही इस ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान जिलाधिकारी के समक्ष सामूहिक इस्तीफा देंगे। आपात बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद याकूब, प्रधान संघ संरक्षक विनोद पांडे, ग्राम प्रधान शशिकपूर राय, ग्राम प्रधान मौलाना वारिस अली, प्रधान प्रतिनिधि रामनैन यादव, जुबेर अहमद, सद्दाम हुसैन, अबरार अहमद, प्रधान रेनू, प्रधान मुजीबुर्रहमान, शोभावती, विनोद पांडेय, बबलू चौधरी उर्फ शेषनाथ, रामप्रसाद चौधरी, अहमद सुहैल रहमानी आदि सभी प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे