Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिटिया हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है: सरोज यादव



 वासुदेव यादव

अयोध्या। दिल्ली के अस्पताल में गैंगरेप की शिकार दलित की दुःखद मौत हो गयी इस दुःखद घटना को लेकर महानगर अध्यक्ष महिला सभा समाजवादी पार्टी, अयोध्या सरोज यादव के नेतृत्व में महिला सभा ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि अर्पित कर न्याय की गुहार लगाई।

  ‘‘बिटिया हम शर्मिन्दा हैं, तेरे कातिल जिन्दा हैं, बिटिया के हत्यारों को, फाँसी-फाँसी दो’’

  जैसे नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में सपा महिला सभा ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोक-झोक हुई। जिला प्रशासन द्वारा रोकने की तमाम कोशिशों के बावजूद भी प्रदर्शनकारियों ने कोविड-19 को ध्यान में रखकर मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कैंडल मार्च निकाला। महानगर अध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव ने कहा कि हाथरस की दलित समाज की बेटी को गैंगरेप के बाद बुरी तरह तड़पाया गया। उसकी जीभ काटी, गर्दन व रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। यह बहुत ही हृदयविदारक एवं दर्दनाक घटना है जिसकी घोर निन्दा करती हूँ। बीजेपी सरकार में महिलाओं व बेटियों की आबरू और जीवन सुरक्षित नहीं है। यहां जंगल राज है। यह सरकार अब बदलना होगा सपा को लाना होगा।  इस सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार के चलते उत्तर प्रदेश महिला तथा बेटियों के लिए अभिशाप बन गया है। प्रदेश की हालात वीभत्स है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में आजकल अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश सरकार अपराधियों पर शिकंजा नहीं कस रही है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। भाजपा अपराध को बढ़ावा दे रही है। 

कैंडल मार्च के उपरान्त श्रद्धाजंलि शोक सभा की गयी जिसमें पीड़िता की आत्मा की शान्ति एवं उसके परिवार को हिम्मत एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गयी। इस शोक सभा में महानगर अध्यक्ष महिला सभा के साथ जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव, सविता मेहरोत्रा, अर्पणा जायसवाल, पूनम यादव, डा0 निशात अख्तर, अल्पना, यासमीन, फरजान, रिजवाना, रीता, रीना, राजकुमारी, यशोमती, प्रतिभा आदि दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे