Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

न्याय के देवता श्री शनिदेव की किस पर बरसेगी कृपा, जानिये 31 अक्टूबर का राशिफल


आज का पंचांग
31/10/2020
तिथि पूर्णिमा - 20:21:07 तक
नक्षत्र अश्विनी - 17:58:15 तक
करण विष्टि - 07:04:27 तक, बव - 20:21:07 तक
ऋतु शरद
मास अश्विन
पक्ष शुक्ल
योग सिद्धि - 28:24:47 तक
वार शनिवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:32:43
सूर्यास्त 17:36:24

🌙चन्द्र राशि मेष
चन्द्रोदय 17:41:00
चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

🪐संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:03:41

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 06:32:43 से 07:16:57 तक, 07:16:57 से 08:01:12 तक
कुलिक 07:16:57 से 08:01:12 तक
कंटक 11:42:26 से 12:26:40 तक
राहु काल 09:00:00 से 10:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:10:55 से 13:55:10 तक
यमघण्ट 14:39:25 से 15:23:39 तक
यमगण्ड 13:27:31 से 14:50:28 तक
गुलिक काल 06:32:43 से 07:55:40 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:42:26 से 12:26:40 तक

☀️दिशा शूल पूर्व

💥ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

🌙चन्द्रबल
मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ।


आज शनिवार का दिन है। शनि को न्याय के देवता का दर्जा प्राप्त है। इसका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन की कारक देव स्वयं शनिदेव है, वहीं इस दिन हनुमान जी व देवी दुर्गा की पूजा की पूजा का भी विधान हैं।
पंडित आत्माराम
पंडित आत्माराम

पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.....

आज का राशिफल
1. मेष राशि :-
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए आवास के योग बन रहे है। वहीं नए कारोबार में लाभ की संभावना कम होने के बावजूद कॅरियर में निराश नहों, समय बदलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

2. वृषभ राशि :-
आज धनागमन सहज होने के साथ ही आपके काम करने के तरीकों में सुधार की ज़रूरत है। लाभ के बीच स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

3. मिथुन राशि :-
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेगे। लेकिन, परिवार में बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।

4. कर्क राशि :-
अपने पराये में फर्क समझने के साथ ही ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। कुछ भी बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में न बोलें।

5. सिंह राशि :-
आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढने के साथ ही न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। आज जहां तक हो सके कम बोलें व अच्छा बोलें।

6. कन्या राशि :-
लाभ के अवसर मिलने के बीच कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ो का आदर करें, लेकिन सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है।

7. तुला राशि :-
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

8. वृश्चिक राशि :-
दिन चिंताजनक व्यतीत होने के बीच मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, लेकिन इष्ट बल पर मजबूत रखें।आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

9. धनु राशि :-
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के साथ ही लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

10. मकर राशि :-
सुख शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।

11. कुम्भ राशि :-
आज पूरी तरह से सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। लेकिन, व्यय बढ़ेगे। आज पूरी तरह से खुद पर ही विश्वास रखें यानि दूसरे के भरोसे न रहें।

12. मीन राशि :-
वाहन सुख की संभावना के बीच यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। आपको व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे