Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Amethi:"महिला हेल्प डेस्क" के माध्यम से महिला संबंधी शिकायतों का कराया जाएगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।



अमेठी: (अलीम खान) जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने व अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर बताने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद की समस्त तहसीलों व विकास खंडों में "महिला हेल्प डेस्क" स्थापित कराये गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को  गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में महिलाएं अपनी समस्याओं को खुलकर बता सकती हैं।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे