Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Ayodhya:दर्शननगर चौकी इन्चार्ज विवेक को मिली बड़ी सफलता,चोरी की दो बाइक सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार



 वासुदेव यादव
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शननगर चौकी इंचार्ज व उनकी टीम को शुक्रवार को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी दीपक कुमार के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के क्रम में अयोध्या पुलिस को यह बड़ी कामयाबी व सफलता हाथ लगी है। यह सफलता दर्शननगर चौकी इंचार्ज विवेक सिंह ने अपने हमराही विनोद यादव, चीता 15 राजू सोनकर, सुभाष विश्वकर्मा के साथ गस्त करते समय पाई है। इस दौरान दो शातिर बाइक चोरो को रँगे हाथ सरेठी क्षेत्र से चोरी की दो बाइक सहित बरामद किया गया।
इस संदर्भ में दर्शननगर चौकी इंचार्ज विवेक सिंह ने बताया कि सुंदर मांझी निवासी गोड़ियाना अयोध्या व मनोज कुमार निवासी दर्शन नगर को चोरी की दो बाइक सहित रँगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि अभियुक्तो के खिलाफ धारा 411 के तहत मुकदमा कायम कर जेल भेजा गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे