Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

AYODHYA:कृषि विधेयक से होगा किसानों का सर्वोत्थान: वेद प्रकाश गुप्ता



कृषि विधयेक 2020 के संदर्भ में विधायक ने अयोध्या विधानसभा में चौपाल किया आयोजित

इस दौरान सभी किसानो को बताया गया विधेयक की विशेष महत्ता व उपयोगिता
वासुदेव यादव
अयोध्या। पूरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हैबतपुर में मंगलवार को अपराह्न कृषि विधेयक 2020 के संदर्भ में चौपाल आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहे।
  श्री गुप्ता ने किसानों को कृषि विधेयक की विशेष महत्ता बताए। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक से यमयसपी कभी प्रभावित नही होगा। इससे किसानों को और बेहतर मूल्य मिलेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में किसानों के लिए यमयसपी का कुल भुगतान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को बरगलाने में जुटा है, उनके पास कोई मुद्दा नही है। किसानो की सच्ची हितैषी भाजपा व योगी मोदी की सरकार ही है। इस विधेयक से अब किसानों का सम्पूर्ण उत्थान व विकास होगा। यह विधेयक सदैव किसान हितकारी है।
इससे पूर्व श्री गुप्ता का संजय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट भाजपा नेता हरिभजन गौड़ ने किया। जबकि संयोजक लक्ष्मण वर्मा रहे। कार्यक्रम में बाल कृष्ण वैश्य, संजय गुप्ता, राम जनम वर्मा, घनश्याम अग्रहरि, अरविंद वर्मा, अशोक वर्मा, मेवालाल, देवेंद्र दूबे, हरि बक्श कोरी, सुनील वर्मा, सतीश चंद्र व राम बरन वर्मा आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे