Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA: मंदिर के पुजारी को मारी गोली, लखनऊ रेफर




ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा स्थित मंदिर के पुजारी को रात में गोली मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर देखते हुए पुजारी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोली आपसी विवाद में मारी गई है। 
     इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा स्थित मंदिर के पुजारी सम्राट दास का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार की रात करीब दो बजे पहुंचे चार लोगों ने पुजारी को गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि जिनके ऊपर आरोप है, उनसे पूर्व में भी पुजारी से विवाद हो चुका है। फिलहाल, पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे