Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के तहत निकाली रैली

 


मनकापुर गोण्डा: मिशन शाक्ति अभियान 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाया  जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक गोण्डा शैलेश कुमार पांडे के निर्देशन में मनकापुर कोतवाली परिसर में मिशन शाक्ति अभियान के तहत  क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार राणा, महिला उपनिरीक्षक निशा निषाद ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय एडवोकेड ने संयुक्त रूप से  शुक्रवार को झंडी दिखाकर मिशन शाक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन रैली निकाली गई।

रैली से पूर्व कोतवाली परिसर में मिशन शाक्ति के तहत बच्चियों व महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु महिला पुलिस टीम द्वारा नुक्कड़ नाटय के माध्यम से महिलाओं व छात्राओं  को जागरूक किया गया। 

इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुई पूजा मनमोहनी ने अपने संबोधन ने कहा नारियों को समाज मे सम्मान मिलना चाहिए, हमारे देश मे नारी की पूजा होती है, आज की  नारी अबला नही सबला है, वह खुद अपने सम्मान को बचा सकती है, समाज मे संस्कार होना ज़रूरी है। ब्रह्म कुमारी आश्रम से आई बहन ने कहा नारियों को सम्मान तब मिल सकता हैं, जब नर आपके सहयोगी बनेंगे , नारी कमजोर नही होती।इसी क्रम में छात्रा  दीपिका यादव ने कहा नारी जग की शान हैं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार राणा ने बेटियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी बहन बेटी के साथ अन्याय नही होगा।रास्ते में जाते समय किसी भी अनजान व्यक्ति के वाहन पर न बैठे | क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने कहा मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत हमारे मंडल से ही शुरुआत हुई हैं | यह विशेष  अभियान है किसी भी बहन बेटी सम्मान के साथ कोई समझौता न करे 1076 , 1090 पर पूरी समस्या बताये आपके नाम को गुप्त रखा जाएगा, महिला पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाएगी।इस कार्यक्रम में कई विद्यालय की  छात्राओ,अभिभावकों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे