Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गुरु लेंगे आज सबकी परीक्षा, जानें क्या कहती है आपकी राशि



आज का पंचांग

12 नवम्बर 2020

तिथि द्वादशी - 21:32:21 तक

नक्षत्र हस्त - 25:55:11 तक

करण कौलव - 11:10:52 तक, तैतिल - 21:32:21 तक

ऋतु शरद

मास कार्तिक

पक्ष कृष्ण

योग विश्कुम्भ - 15:43:39 तक

वार गुरूवार


🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:41:44

सूर्यास्त 17:28:40


🌔चन्द्र राशि कन्या

चन्द्रोदय 28:14:00

चन्द्रास्त 15:39:59


🪐संवत्सर प्रमादी 

शक सम्वत 1942  

विक्रम सम्वत 2077

काली सम्वत 5122

दिन काल 10:46:55


🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 10:17:22 से 11:00:30 तक, 14:36:09 से 15:19:16 तक

कुलिक 10:17:22 से 11:00:30 तक

कंटक 14:36:09 से 15:19:16 तक

राहु काल 13:30:00 से 15:00:00 तक

कालवेला / अर्द्धयाम 16:02:24 से 16:45:32 तक

यमघण्ट 07:24:51 से 08:07:59 तक

यमगण्ड 06:41:44 से 08:02:35 तक

गुलिक काल 09:23:27 से 10:44:19 तक


🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:43:38 से 12:26:45 तक


☀️दिशा शूल दक्षिण


💥ताराबल 

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।


🌙चन्द्रबल 

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन


आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। कुंडली में बृहस्पति को विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला रत्न पुखराज है। इस दिन की कारक देव श्री हरि विष्णु जी हैं। वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

 


               
पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र......

आज का राशिफल 

1. मेष राशि -

सोच के पूरे कार्य न होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।


2. वृषभ राशि -

नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेगे। धोखा होने की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है। सम्भल कर रहें।


3. मिथुन राशि -

दिन चिंताजनक है, मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निबेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।


4. कर्क राशि -

दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं,शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।


5. सिंह राशि -

समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांती चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलाव लाएं, मुश्किल है परनामुमकिन नही । लाभ के अवसर बढेगे।


6. कन्या राशि -

अपने आप पर विश्वास रखें न की दूसरे के भरोसे रहें। आलस्य को दूर करें। सजग और सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढेंगे।


7. तुला राशि -

अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने से यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाना फायदेमंद रहेगा। वाहन सुख मिलेगा।


8. वृश्चिक राशि -

दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।


9. धनु राशि -

आप काम करने के तरीकों में सुधार के साथ बदलाव लाएं। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।


10. मकर राशि -

कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेगे। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।


11. कुम्भ राशि -

अपने पराये में फर्क समझे। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलो में बोलना बन्द करें ।


12. मीन राशि -

कम बोलें अच्छा बोलें। आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे