आज का पंचांग
14 नवम्बर 2020
तिथि चतुर्दशी - 14:20:25 तक
नक्षत्र स्वाति - 20:10:10 तक
करण शकुन - 14:20:25 तक, चतुष्पाद - 24:29:18 तक
वार शनिवार
ऋतु शरद
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण
योग आयुष्मान - 07:30:16 तक, सौभाग्य - 27:15:14 तक
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:43:17
सूर्यास्त 17:27:41
चन्द्र राशि तुला
चन्द्रोदय 30:33:00
चन्द्रास्त 16:57:59
संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:44:23
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 06:43:17 से 07:26:15 तक, 07:26:15 से 08:09:13 तक
कुलिक 07:26:15 से 08:09:13 तक
कंटक 11:44:01 से 12:26:58 तक
राहु काल 09:00:00 से 10:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:09:56 से 13:52:53 तक
यमघण्ट 14:35:51 से 15:18:49 तक
यमगण्ड 13:26:02 से 14:46:35 तक
गुलिक काल 06:43:17 से 08:03:51 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:44:01 से 12:26:58 तक
दिशा शूल पूर्व
ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।
चन्द्रबल
मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।
आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। कुंडली में शनि को दंड के विधान के चलते दुख का कारक माना गया है। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन की कारक देवी स्वयं शनि महाराज जी हैं। वहीं इस दिन मां शनि ग्रह को संचालित करने वालीं देवी मां काली की पूजा का भी विधान है।
पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र......
आज का राशिफल
मेष राशि :दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।
वृषभ राशि :आलस त्यागकर समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।
मिथुन राशि :आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है ।
कर्क राशि:आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।
सिंह राशि:आज मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तैल अर्पण करें रुके काम बनने के साथ हीसफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़े।
कन्या राशि:बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। विरोधियो से सावधान रहें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं।
तुला राशि:आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट की संभावना के बीच उचित होगा कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।
वृश्चिक राशि:दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनो की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।
धनु राशि :जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है,सतर्क रहे।
मकर राशि :आप के किए कार्यो से समाज के कुछ लोग नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।
कुम्भ राशि :आप की दिनचर्या बदलाव होगा।भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव।
मीन राशि:व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ