Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रविवार से शुरु होगा किस्मत चमकने का सिलसिला, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

             

     


          आज का पंचांग

           15 नवम्बर 2020

तिथि अमावस्या - 12:39:32 तक

नक्षत्र विशाखा - 17:16:57 तक

करण नाग - 10:39:32 तक,

          किन्स्तुघ्ना - 20:52:23 तक

ऋतु शरद

मास कार्तिक

पक्ष कृष्ण

योग शोभन - 23:05:46 तक

वार रविवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:44:05

सूर्यास्त 17:27:15

🌙चन्द्र राशि तुला - 11:59:23 तक

चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं

चन्द्रास्त 17:42:59

संवत्सर प्रमादी

शक सम्वत 1942  

विक्रम सम्वत 2077

काली सम्वत 5122

दिन काल 10:43:10

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 16:01:30 से 16:44:23 तक

कुलिक 16:01:30 से 16:44:23 तक

कंटक 10:18:28 से 11:01:21 तक

राहु काल 16:30:00 से 18:00:00तक

कालवेला / अर्द्धयाम 11:44:14 से 12:27:06 तक

यमघण्ट 13:09:59 से 13:52:52 तक

यमगण्ड 12:05:40 से 13:26:04 तक

गुलिक काल 14:46:28 से 16:06:52 तक


शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:44:14 से 12:27:06 तक

दिशा शूल पश्चिम

💥ताराबल 

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

🌙चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।


आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य... ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। ये कभी वक्री गति नहीं करता है। कुंडली में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। यहीं हमारे मान— सम्मान व अपमान का कारक ग्रह भी है। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान सूर्यनारायण जी हैं।


पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.....


          आज का राशिफल 


मेष राशि :सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

वृषभ राशि:आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होने के साथ ही पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

मिथुन राशि :अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आज आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

कर्क राशि:समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से चमत्कारिक लाभ होगा।

सिंह राशि :व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूले। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग के बीच अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटी बातें।

कन्या राशि:आपके व्यवहार से सभी आपसे दूरिया बडा लेंगे। व्यवहार को नम्र करें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से सम्बंधित जरुरी अनुबंध हो सकते हैं।

तुला राशि :जल्दबाजी में किए फ़ैसलो से भारी नुकसान की संभावना। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।


वृश्चिक राशि:
याद रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता, अत: अभी अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु राशि:समाज में नाम होगा। आज माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपनों से सम्बन्धों में विच्छेद न करें। पैर में चोट लग सकती है। आज आप दूसरों के लिए जो कुछ भी मांगेंगे वहीं आपको भी मिलेगा।


मकर राशि :
जिन लोगों का सहयोग आपने हमेशा किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर लेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

कुम्भ राशि :अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने के साथ ही कार्यस्थल पर नई योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।



मीन राशि :
किसी के बहकावे में न आते हुए आज समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न करने दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शौली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे