Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अस्पताल में स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

अयोध्या के कुमारगंज में स्टाफ नर्स ने लगाई फांसी, पंखे के सहारे कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, पति से विवाहिता का चल रहा था अनबन। 



उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्टाफ नर्स ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को कुमारगंज स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय के आवासीय परिसर में रहने वाली 35 वर्षीय स्टाफ नर्स सीमा श्रीवास्तव का पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। जिससे अस्पताल प्रशासन में सनसनी फैली हुई है। 


पति से विवाद 

बताया जाता है कि मूलतः सुल्तानपुर जिले के गोरसरा निवासिनी सीमा का भूपेंद्र श्रीवास्तव से विवाह हुआ था, लेकिन पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन हो गई, इसके बाद सीमा अपने पति से अलग होकर अमेठी के कोरारी में रहने वाले अमित सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।


आत्महत्या का रहस्य

पुलिस के जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि सीमा ने खुद सुसाइड किया है! लेकिन ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि आखिर सीमा ने फांसी क्यों लगाई? फिलहाल पति से विवाद के कारण फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच में मौत के वास्तविक कारण का पता चल जाएगा। पुलिस के जांच में आत्महत्या के रहस्य से भी पर्दा उठ जाएगा।


बोले इंस्पेक्टर 

मामले में कुमारगंज प्रभारी ने बताया कि मृतका के घर वालों को सूचना मिल चुकी है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे