Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिवपाल सिंह यादव की पहली प्राथमिकता , सपा व महागठबंधन से मिलकर ही 2022 में लड़ेंगे चुनाव



 वासुदेव यादव
 अयोध्या। गत रात्रि बस्ती से लखनऊ जा रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल यादव  का अयोध्या बाईपास राजाराम पैलेस निकट हुवा भव्य स्वागत। पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त स्वागत जिससे श्री यादव काफी हर्षित नजर आए।
    इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी 2022  चुनाव मे भाजपा के खिलाफ महागठबंधन मे शामिल होगी प्रसपा। भाजपा के खोखले है सभी दावे। अयोध्या मे पहले भी सपा ने किया है सर्वाधिक विकास, सरकार बनी तो आगे भी और जबरदस्त होगा विकास। शिवपाल का बयान सपा के साथ गठबंधन पहली प्राथमिकता। उन्होंने कहा कि सभी सपाई एक साथ मंच पर आवे। हम सपा से मिलकर 2022 में चुनाव लड़ना चाहते है। भाजपा को हराना है। इसके लिए हम हर समय तैयार है और हमारे कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे है।  हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा वाले बहकाते है, झूठ बोलते है लम्बा लम्बा झूठ फेकते है। आज तक 15 लाख रुपये किसी भी व्यक्ति को नही मिला।  भाजपा के बहकावे में अब जनता न आवे। हम सपा से गठबंधन करके ही चुनाव लड़ेंगे व 2022 में पूर्व बहुमत की सरकार बनाएंगे। सीएम अखिलेश यादव ही बनेंगे। हम चाहते है कि सपा की सरकार बने। हम सभी समाजवादी एकजुट हो। वे सिद्धार्थनगर गोण्डा बलरामपुर बस्ती के बाद अयोध्या से होते हुए लखनऊ को देर रात रवाना हो गए।
  इस दौरान राजा राम पैलेस के निदेशक राजेश यादव, रमेश यादव, प्रधान रामचन्द्र यादव, ननकन यादव, शिकन्दर यादव, श्रीकांत यादव, झब्बर भाई, पवन यादव, सहित अन्य पार्टी के सभी नेता गण  शिवपाल के स्वागत के दौरान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे